Dhanbad News: आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने न्यू मधुबन कोलवाशरी साइडिंग का निरीक्षण किया

न्यू मधुबन कोलवाशरी रेलवे साइडिंग का जायजा लेते आद्रा डीआरएम मुकेश गुप्ता व अधिकारी।

बाघमारा: आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम मुकेश गुप्ता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के न्यू मधुबन कोलवाशरी का रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया. सनद रहे दो दिन पहले साइडिंग में कोयला लदे मालगाड़ी का दो बोगी बेपटरी होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। तब से यहां रैक लोडिंग कार्य बाधित है. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बीसीसीएल अधिकारियों को जल्द से जल्द साइडिंग का रेलवे लाइन ठीक करने का दिशा निर्देश दिए।

डीआरएम ने अधिकारियों को तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि रैक लोडिंग के दौरान जो कोयला रेलवे ट्रैक पर गिरता है उसे रोकने के लाइन से दो मीटर दूरी पर तीन फीट दिवाल बना दे ताकि कोयला ट्रैक पर गिरे। साथ ही निरंतर सफाई करे इससे दुर्घटना होने की संभावना कम हो जायेगी। डीआरएम ने ब्लॉक दो जीएम को रैक लोडिंग बढ़ाने का भी कहा, उन्होंने कहा कि जितना रैक का डिमांड होगा रेलवे विभाग हर संभव समय रैक देने का प्रयास करेगी।
डीआरएम अपने सैलुन से दोपहर 12 बजे खानुडीह स्टेशन पर उतरे वहां से सिधे बाइ रोड़ मधुबन कोलवाशरी रेलवे साइडिंग पहुंचे।

इस मौके निदेशक वित्त बीसीसीएल राजेश कुमार ब्लॉक दो क्षेत्र के जीएम कुमार रंजीव एवं बरोरा क्षेत्र के जीएम केके सिंह ने डीआरएम का स्वागत किया। मौके पर एडीइएन महुदा बीके पांडेय, ट्रैक्शन इंचार्ज राजू बाबु, डीएफ राकेश कुमार, खानुडीह स्टेशन के अधिकारी रंजीत चौधरी, विजय रवानी, श्रीकांत पाठक, आरपीएफ के इंचार्ज कुमार राजीव तथा बीसीसीएल के अधिकारियों में सिनियर सेल्स मार्केटिंग निशांत बारवानी, मधुबन वाशरी पीओ कोसत्व दत्त क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक चरणजीत कुमार, राहुल सिंह अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More