विकास आधारित राजनीति एनडीए की मजबूती का आधार, रांची सीट से बड़ी जीत दर्ज होगी : सुदेश महतो

रांची : विकास आधारित राजनीति ही एनडीए की मजबूती का आधार है। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करें।

उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्थित आम बागान में आयोजित एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में कही। इस दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ समेत गठबंधन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में रांची लोकसभा सीट में पुनः एनडीए का परचम लहराने के लिए आपसी तालमेल और साझेदारी के साथ कार्य करने की साझा रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों को उनका हक,अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।

May 13 Ajsu 2

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में राज किया है। इन्होंने देश के अंदर ऐसी परिपाटी को जन्म दिया था जिसमें देश की एक बड़ी आबादी को उचित अवसर नहीं मिल पाता था। परिवार का विकास ही इनका मूल एजेंडा है।

देश की जनता ने मोदी जी के विकास कार्यों पर अटूट विश्वास दिखाया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। वैश्विक पटल पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रांची लोकसभा क्षेत्र से आजसू समर्थित बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि आजसू और भाजपा का गठबंधन राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मोदी जी के 400 के पार के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

इस अवसर पर आजसू पार्टी से केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, सुशिल महतो, रांची जिप उपाध्यक्ष बीणा चौधरी, चितरंजन महतो, शंकर मुण्डा, सोमरा बेदिया, विजय उरांव, रंगबहादुर महतो, जलेश्वर महतो, चंचला भोगता, धरनी देवी, सुशेन प्रमाणिक, उज्जवला देवी, रमेश मुण्डा, सारथी देवी, अनिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थें।

भाजपा से छत्तीसगढ़ केे लुंड्रा विधानसभा विधायक प्रबोध मिंज, डॉ राकेश भास्कर, जितेंद्र सिंह पटेल, धीरज महतो, विनोद साहू, मनीष मेहता इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More