झारखंड के देवघर में घर में घुसकर दंपति की हत्या

देवघर: झारखंड के देवघर में घर में घुसकर एक दंपति की हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार देर रात की है। लोगों ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही एक बॉक्स में छिप गया था। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि सिंघवा मोहल्ले में रहने वाले अनुज बरनवाल के घर आरोपी युवक चोरी करने घुसा था। उसने अनुज बरनवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या कर दी। इस बीच आस-पास के लोगों को इसकी भनक मिल गई। लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शटर को तोड़कर घर के अंदर घुसी और बॉक्स में छिपकर बैठे युवक को पकड़ लिया। अनुज बरनवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी दोनों छोटी सी दुकान चलाते थे। वारदात के समय घर में कोई और नहीं था। पुलिस कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More