जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की शिकायत

 

रांची: जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी के राम, दुर्गा और हनुमान शब्द का अपने एक्स पोस्ट में ‘दुरूपयोग’ से सम्बंधित विषय पर भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए विधायक को चुनाव प्रचार मैं भाग न लेने का निर्देश देने को कहा है। इसके अलावा उन पर प्राथमिकी दर्ज़ कर गिरफ्तार करने की मांग की है।  

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है की “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @ bjp jhark को जलाकर भस्म कर देगी। साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा। लोगों से अपील किया की सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापिस। यह बताया कि इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आघात पहुंचा है और साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।
 
यह बताया कि उक्त घटना न सिर्फ प्रभु श्रीराम को मानने वाले पर आघात है बल्कि वर्तमान में देशभर में  लागू आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है। गौरतलब है की 20 तारीख को गांडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना  सोरेन महागठबंधन की उम्मीदवार भी है।  तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में श्रीवास्तव अलावा  न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा एवं अधिवक्ता विपिन कुमार शामिल थे।
 
 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More