Bokaro News: डीएवी तेनुघाट में विद्यार्थियों के लिए दो-दिवसीय आधार सुधार शिविर का आयोजन

बोकारो: डी ए वी तेनुघाट में अध्ययनरत छात्रों के आधार कार्ड की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने विद्यालय में दो-दिवसीय आधार सुधार शिविर का आयोजन किया। जिसमें काफ़ी संख्या में बच्चों के आधार कार्ड में सुधार, अद्यतन एवं नए आधार कार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया की गई।
प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्र दीप कुमार (आधार ऑपरेटर, पेटरवार प्रखंड ) के द्वारा दो दिवसीय शिविर दिनांक 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित हुआ। जिसमें लगभग 100 बच्चों का आधार सुधार, अद्यतन एवं नवीन आधार कार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया की गई। इस कार्य में अमित कुमार, अंकित कुमार, देवराज राय एवं अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन ने आधार ऑपरेटर (पेटरवार प्रखंड) का आभार व्यक्त किया।
