Bokaro News: डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग टीम का उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएमएफटी पीएमयू द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने डीएमएफटी पीएमयू के कार्यों की समीक्षा करते हुए बेसलाइन सर्वे, डोर-टू-डोर एनसीडी स्क्रीनिंग, गोटरी बैंक, एजुकेशन एवं स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर गैप सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने को कहा। वहीं, उपायुक्त ने मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सभी विभागों से प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करने एवं उसकी समीक्षा कर समेकित प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मासांत तक प्रेस सम्मेलन आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने को भी कहा। बैठक में डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
