झामुमो नेता नज़रुल इस्लाम के प्रधानमंत्री को 400 फ़ीट गाड़ने वाले बयान से नाराज बीजेपी प्रवक्ता ने की गिरफ्तारी की मांग

रांची : भाजपा ने साहेबगंज से झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नजरूल इस्लाम के उस बयान के लिए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी में हिटलर की आत्मा घुस गयी है’ और ‘मोदी को 400 फीट जमीन के नीचे गाड़ देंगी’।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह मांग उठाई और कहा कि मुद्दों पर पुलिस की निष्क्रियता चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह बयान देश के प्रधानमंत्री की हत्या की रची जा रही साजिश का परिचायक है।
शाहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उस वीडियो को भी दिखाया जिसमें झामुमो के नेता इस्लाम खुले आम कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘मोदी ने नारा दिया है की लोकसभा में 400 सीट पार कर देंगे जबकि में कहता हूँ की उन्हें 400 फ़ीट नीचे गाड़ देंगे’ और कुछ श्रोता इस बयान तालियां पिट रहे हैं।
शाहदेव ने कहा कि यह कार्य इस बात का परिचायक है की वे लोग संविधान बचाने की बात कर रहे हैं जिन्हे लोकतान्त्रिक व्यवस्था में विश्वास ही नहीं है।
शाहदेव ने कहा की यह पहली दफा नहीं जब इस तरह का बयान आ रहा है। इससे पहले भी किसी ने कोडरमा में प्रधानमंत्री को गोली मारने की बात कही है और दो दिन पूर्व तो भाजपा उम्मीदवार और सिंहभूम संसद गीता कोड़ा पर आक्रमण भी हुए, उनके कपडे फाडे गए और उन्हें बंधक बनाया गया।
शाहदेव ने कहा की पार्टी मामले को चुनाव आयोग और पुलिस के संज्ञान में लाएगी।
