Big Breaking: हरमू फ्लाईओवर निर्माण को हरि झंडी, 430.75 करोड़ की लागत दो वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य

रांची: हेमंत पार्ट-टू में फैसले की होड़ लगी है. विधान सभा चुनाव को सामने देख कम से कम समय में सारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की चुनौती है. इसकी झलक आज देखने को मिली, झारखंड कैबिनेट से फैसले के बाद पथ निर्माण विभाग ने राजधानी रांची स्थित हरमू फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया. इसके तहत सहजानंद चौक से जज कॉलोनी होते हुए चार लेन का एलिवेटेड पुल का निर्माण होगा, इसकी कुल लंबाई तीन किलो मीटर की होगी. जबकि इसके निर्माण पर 430.75 करोड़ राशि खर्च होगी. इसे दो वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. चालू वित्तीय वर्ष में करीबन 260 करोड़ का राशि खर्च की जायेगी, इसमें भूमि अर्जन की राशि भी शामिल है
