कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए हैं 77 नए मतदान केंद्र

कोडरमा :  लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है।

जिले में 77 नये मतदान केंद्र बनाये गये : मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कोडरमा जिले में 77 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें से सतगावां प्रखंड में 17, कोडरमा प्रखंड में 35, डोमचांच प्रखंड में 14 और मरकच्चो प्रखंड में 11 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  मेघा भारद्वाज ने मतदाताओं से अपील की : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने नये मतदान केंद्रों के बारे में  बूथ लेवल अधिकारी या प्रखंड, अंचल कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें तथा बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को उनके नये मतदान केंद्र के बारे में स्टीकर लगाकर बताया जा रहा है, साथ ही वोटर इंफोर्मेशन स्लिप का वितरण किया जा रहा है। 

वोटर हेल्पलाइन एप्प : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से भी मतदाता अपने मतदान केंद्र व अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सभी मतदाताओं से वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करने की अपील की । इसके साथ ही उन्होंने अपील किया कि आने वाले 20 मई 2024 दिन सोमवार को अपने अपने मतदान केन्द्र पर जाये और अपना बहुमूल्य वोट दें। चुनाव का पर्व देश का गर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपने घर से निकले और अपना मतदान अवश्य करें।

 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More