चाईबासा: झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा ने पोड़ोगेर गाँव में की बैठक
चाईबासा: मनोहरपुर विधानसभा के अंतिम छोर में स्थित जलासार पंचायत के पोड़ोगेर गाँव में सुसारन डहाँगा की अध्यक्षता में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा की बैठक हुई. बैठक में पोड़ोगेर, लुपुकेल, टुटीकेल, कुरसी, बमनोम, किता बन्दु गाँव से लोग उपस्थित हुए. बैठक में सभी ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति बहुत ही धीमी है. यह क्षेत्र मनोहरपुर विधानसभा मे आता है पर पंचायत बदगाँव प्रखण्ड में और विधायक या सांसद या फिर उनके प्रतिनिधि क्षेत्र का भ्रमण ना के बराबर करते हैं. चुनाव पहुंचने पर सुनहरे सपने दिखाते हैं और भूल जाते हैं.
उन्सहोंने कहा, सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना सही समय पर हम लोगों के पास नहीं पहुंच पाता है और पहुंचता भी है तो बहुत लेट हो चुका होता है. बैठक में ऐतावा बरोभैया ने कहा कि हमारे क्षेत्र में एक भी हाईस्कूल नहीं है. आठवां वर्ग के बाद सभी सक्षम छात्र एवं छात्राएं बंदगांव, खूंटी या रनिया चले जाते है और जो सक्षम हैं वह पलायन कर जाते हैं. इनको रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है. सभी ने इस बार झारखंड पार्टी को साथ देने पर जोर दिया और कहा, इस बार बदलाव होगा. मौके पर जूनुस डहाँगा, सुशील डहाँगा, प्रकाश सोय, मसीदास डहाँगा, मेन्सन सोय, सुगन्थ सिरुम, बिजय होरो, जुनास सोय,प्रकाश मुन्डरी,आनंद मसीह, सामुएल तोपनो, अन्तिपास तोपनो, सुषमा तोपनो, सिलमनी गुड़िया, बेन्जामिन केरकेट्टा आदिगण उपस्थित हुए.
