मानसून पहुंचा झारखंड , आखिरकार लोगों को मिली गर्मी से राहत

रांची: झारखंड में मानसून आने के कोई संकेत नहीं हैं। लेकिन, मानसून के आगमन से पहले राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। रविवार रात रांची के कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद सुबह ठंडी हवाएं भी चलीं। आसमान में बादल छाए रहे।
संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल में भी हुई बारिश
दूसरी ओर, देर रात संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल में कुछ जगहों पर राहत भरी बारिश हुई। इसके बाद रांची समेत कई जिलों में सुबह आसमान में बादल छाए रहे। 7 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन फिर बादलों की ओट में छिप गया। सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रांची समेत झारखंड के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है।
रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश
रविवार रात तक राजधानी रांची, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, कुरडेग में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद सोमवार (17 जून) को सुबह का मौसम सुहाना हो गया। राजधानी का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे चला गया। शनिवार को पलामू सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां का तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गुमला, खूंटी, पाकुड़, सरायकेला, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
