कोडरमा की प्रीति सहाय बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव
कोडरमा: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा ने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह की अनुशंसा पर कोडरमा निवासी प्रीति सहाय को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है. ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव पद पर रहते हुए प्रीति सहाय ने पार्टी हित में सदस्यता अभियान, जनजागरण अभियान, भारत जोड़ो पदयात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई थी. जिसके कारण इन्हें पदोन्नति करते हुए महासचिव पद दिया गया, साथ ही बोकारो जिला महिला कांग्रेस संगठन प्रभारी भी बनाया गया है.
इन्होंने दी बधाई
प्रीति सहाय ने उक्त मनोनयन हेतु महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा प्रदेश महिला अध्यक्षा गुंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रिती सहाय को बधाई देने वालों में बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला,कोडरमा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप सिंह, राजेंद्र जयसवाल, जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता,अनवारूल हक, संजय सेठ, अज्जू सिंह,आशीष पांडेय, उमेश साव,प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, तुलसी मोदी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, महासचिव चांद आलम, सोनू वारसी, अनंत मेहता, पूर्व मुखिया अर्चना सिंह,नि० पार्षद असगरी खातून, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम,अरविंद सेठ, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह सहित जिला एवं प्रखंड के कांग्रेसजन शामिल हैं.
