Jharkhand Politics: बगावती सुरों को अब किसका आसरा! सीता-गीता के साथ ही कई सितारों की सियासत गर्दिश में

रांची:लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गया, लोकसभा की कूल 14 सीटों में से 9 पर भाजपा-आजसू तो 5 पर झामुमो-कांग्रेस को जीत मिली. जनता ने किसी भी निर्दलीय और पार्टी से बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेताओं पर अपना भरोसा नहीं जताया. एन लोकसभा चुनाव के वक्त कमल छोड़ कर पंजा की सवारी करने वाले जेपी भाई पटेल को हजारीबाग में मनीष जायसवाल के मुकाबले 276,686 मतों से मात खाना पड़ा. गोड्डा में भाजपा से बगावत का बिगूल फूंक कर मैदान में उतरे अभिषक झा को तो 9 हजार वोट लाने में ही  पसीने छट्ते नजर आये, 

अब भाभी सीता का क्या होगा? 

देवर हेमंत की गिरफ्तारी के बाद जैसे ही लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजी आरोपों का बौछार के साथ भाभी सीता ने कमल की सवारी करने का फैसला किया. लेकिन अपने ससूर और दिशोम गुरु के उस गढ़ में बड़ी बहू सीता को चाचा नलिन सोरेन के मुकाबले 22527 से हार का सामना करना पड़ा. उधर झामुमो के सदाबहार बागवती आवाज लोबिन ने भी पार्टी से बगावत का झंडा बुलंद किया, लेकिन लोबिन हेम्ब्रम को विजय हांसदा के मुकाबले महज 3.5 फीसदी वोटों के साथ 47 हजार पर हथियार डालना पड़ा. गीता कोड़ा जिसे बाबूलाल मरांडी ने झामुमो दूसरा सबसे मजबूत किला कोल्हान भेदने का अचूक हथियार माना था, जोबा मांझी के (5,20,164) 51.6 फीसदी वोट के मुकाबले महज (3,51,762) 34.9 फीसदी पर सिमट गयी, और भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इधर लोहरदगा में अपने पुरानी उपलब्धियों के सहारे जीत का ताल ठोकने उतरे चमरा लिंडा को 4.8 फीसदी वोटों के साथ महज 45 हजार पर अपना खेल बंद करना पड़ा.

पार्टी से बगावत करने वालों को पब्लिक का झटका

यानि इस बार जनता ने बागी उम्मीदवार और दल बदल कर जीत का सेहरा पहनने की चाहत रखने वाले सभी नेताओं को एकबारगी नकार दिया. और अब इन सियासी सितारों के सामने भविष्य का सवाल खड़ा हो गया है. एक हद तक जेपी भााई पटेल मांडू विधान सभा से अपनी वापसी की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन क्या सीता सोरेन जामा विधान सभा सीट से बगैर झाममो के सहयोग से वापसी की उम्मीद भी कर सकती है? ठीक यही स्थिति लोबिन हेम्ब्रम की है, यह वही लोबिन हेम्ब्रम थें, जो यह दावा कर रहे थें कि इस बार राजमहल की जनता विजय हांसदा को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. लेकिन सियासी जमीन की हकीकत देखिये, कि वह उसी विजय हांसदा के सामने महज 47 हजार  वोट पर सिमट गयें. साफ है कि जिस बोरिया का वह प्रतिनिधित्व करते हैं, वहां की जनता ने भी नकार दिया.
क्या भाजपा की सवारी करेंगे लोबिन
इस हालत में अब लोबिन का सियासी भविष्य क्या होगा? क्या वह अपने बूते बोरियो फतह करने की स्थिति में होंगे? या फिर भाजपा की सवारी करना पसंद करेंगे? सवाल तो गीता कोड़ा के सामने भी ख़ड़ा है, जिस कोल्हान के महज एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, उस कोल्हान से वह झामुमो कार्यकर्ताओं के कंधे पर सवार होकर लोकसभा पहुंची थी, लेकिन कमल की सवारी के साथ ही गीता कोड़ा को अपनी सियासी जमीन का एहसास हो गया. इस हालत में  अब गीता कोड़ा का सियासी भविष्य क्या होगा? जिस पीएम मोदी का चेहरे के आसरे गीता कोड़ा ने अपने सियासी भविष्य का ताना बूना था, खुद उस पीएम मोदी को बनारस में अपने सियासी प्रतिदन्धी के मुकाबले तीन घंटें तक पिछड़ना पड़ता है, यानि मोदी के चेहरे के रुप में  जो सियासी बंबडर आया था, अब वह अपने अंतिम उफान पर है. इस हालत में आने वाले दिनों में गीता की राह क्या होगी? और क्या सीता गीता का प्रयोग करने वाले बाबूलाल मरांडी की सियासत में भी बदलाव नहीं आयेगा, जिस तरीक से बाबूलाल के अध्यक्ष रहते हुए भाजपा का आदिवासी बहुल सीटों से सफाया हुआ है, सवाल तो बाबूलाल के नेतृत्व पर उठेगा, इस हालात में क्या बाबूलाल सीता गीता की इस जोड़ी को सुरक्षित ठिकाना देने की स्थिति में होंगे. और उधर चमरा लिंडा और लोबिन के सामने विकल्प क्या होगा, क्या अब दोनों होटवाल जेल में पूर्व सीएम हेमंत से मुलाकात माफी की गुहार लगायेंगे या उसी कल्पना सोरेन से अपने सियासी भविष्य का सुरक्षित ठिकाना मांगेंगे.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More