Jharkhand Politics: पूर्व सीएम हेमंत को सरकार बनाने का न्योता, रथ यात्रा के दिन शपथ ग्रहण

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है. आज राज्यपाल भवन पहुंचे हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का औपचारिक आमंत्रण मिल गया. जिसके बाद शपथ ग्रहण की तैयारी शुरु हो गयी. इसकी तारीख और समय को लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि सात जुलाई को, जब पूरे देश में भगवान जगरनाथ को याद किया जा रहा होगा, कृपा बरस रही होगी, पहले पहर में पद और गोपनीयता की औपचारिकता पूरी की जायेगी.

 मंत्रिमंडल में सभी पुराने चेहरे को रिपीट करने की संभावना 

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के बारे में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि यह किसी भी सीएम का विशेषाधिकार होता है, कौन मंत्रिमंडल का हिस्सा होगा, यह फैसला खुद सीएम हेमंत करेंगे. वैसे सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि सभी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा, नये चेहरे में इरफान अंसारी और बैधनाथ राम की एंट्री हो सकती है. दरअसल इरफान अंसारी को आलमगीर आलम के इस्तीफे से खाली हुए स्थान पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि बैधनाथ राम को 11वें मंत्री के रुप में  शामिल किया जा सकता है, 

नये चेहरे के रुप में इरफान अंसारी और बैधनाथ राम को शामिल होने की संभावना 

यहां बता दें कि चंपाई मंत्रिमंडल और इसके पहले हेमंत मंत्रिमंडल में कोई भी दलित चेहरा नहीं था, जिस सत्यानंद भोक्ता को दलित चेहरे के रुप में जगह मिली हुई थी, उनकी जाति भोक्ता को केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति  में शामिल कर दिया है, इस हालत में बैधनाथ को मंत्रिमंडल में शामिल कर दलितों को एक संदेश दिया जा सकता है. बैधनाथ राम को चंपाई सरकार में भी मंत्री बनाने की खबर थी, लेकिन एन वक्त पर कांग्रेस विधायकों में उपजे अंसतोष के कारण मंत्रिमंडल विस्तार से उनका नाम वापस ले लिया गया था, जिसके कारण बैधनाथ राम के बारे में नाराजगी की खबर भी आते रहती है, वैसे भी बैधनाथ दूसरे कई मंत्रियों की तुलना में वरिष्ठ है, वह 2005 में भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More