Jharkhand Politics- तबीयत नासाज या नाराज हुए चंपाई! हेमंत को नेता चुने जाने के साथ ही निकले बाहर
.jpg)
रांची: राजनीति संभावनाओं का खेल है, कब कौन सी चाल सही पड़ जाये और किस चाल से जीती बाजी हाथ से निकल जाये, इसकी सौ फीसदी सही भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता. इसी संभावनाओं के खेल ने दिशोम गुरु के पुराने शिष्य चंपाई सोरेन को सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया और आज जब महगठबंधन ने एक बार फिर से पूर्व सीएम हेमंत को अपना नेता चून लिया, भाजपा इस तोजपोशी में अपने लिए संभावनाओं की तलाश करती नजर आ रही है. उसका दावा है कि जैसे ही हेमंत सोरेन को नेता चुना गया, सीएम चंपाई बैठक से बाहर निकल गयें. हालांकि दूसरे स्त्रोतों से इस खबर की पुष्टि हो रही है, लेकिन दावे अलग है, जहां भाजपा इसे सीएम चंपाई की नाराजगी के रुप में प्रस्तूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं सत्ता से जुड़े सूत्रों का दावा है कि दरअसल सीएम चंपाई की तबीयत नासाज थी. इसलिए जैसे ही नेता चुनने की औपचारिकता पूरी हुई, वह बाहर निकल गयें. यदि नाराजगी होती, तो वह बैठक में शामिल ही क्यों होते? जबकि कल ही हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर सारी तस्वीर साफ कर दी थी.
सियासत में तबीयत नासाज होने के गहरे निहितार्थ
लेकिन राजनीति में तबीयत नासाज होने के भी गहरे निहितार्थ होते हैं. अक्सर कठीन अवसरों पर नेताओं की तबीयत खराब होती है. बहुत संभव है कि सब कुछ इतना सरल और सहज नहीं हो, जितना सत्ता से जुड़े सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है. भाजपा के द्वारा इसमें अपने लिए संभावनाओं तलाश तथ्यों पर आधारित हो. उसे लगता है कि चंपाई सोरेन के इस दुखते रग पर हाथ रख, वह कुछ एक विधायकों में नाराजगी के स्वर को तेज कर सकता है. खास कर चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम जैसे विधायक जो लोकसभा चुनाव में सियासी शिक्सत के बाद असमंजस की स्थिति में है. और एक हद तक हेमंत सोरेन से खार खाये बैठें हैं. यदि चंपाई सोरेन इन विधायकों के पीठ पर अपना हाथ रखते हैं, तो बात बन सकती है. हालांकि फिलहाल इसकी कोई संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आती.
निशिकांत दुबे का तंज, चंपाई युग का अंत
लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है, और हर किसी को इस संभावना में अपने हिस्से की खुशी तलाश करने का हक है. आज भाजपा वही कर रही है, शायद यह तीर काम आ जाये. सीएम चंपाई को मीटिंग से बाहर जाने के बाद निशिकांत दुबे ने तंज भरे लहजे में कहा कि आज चंपाई युग की समाप्ति हो गयी. झामुमो में परिवार से बाहर किसी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा सोरेन परिवार को परिवार से बाहर कोई भी चेहरा स्वीकार नहीं है. जेल से बाहर आते ही हेमंत सोरेन ने चंपाई की कुर्सी छीन ली. यह भाजपा की अपनी रणनीति है.
परिवार के बजाय चंपाई सोरेन पर लगाया था दांव
एक सच यह भी है कि अपनी गिरफ्तारी के वक्त तात्कालीन सीएम हेमंत ने अपने किसी परिवार के बजाय पार्टी के पुराने और सबसे वफादार सिपाही रहे चंपाई सोरेन को कुर्सी सौंपी थी, और आज भी हेमंत सोरेन ही पार्टी का सर्वमान्य नेता है, उनके चेहरे पर भी विधान सभा चुनाव में विधायकों को वापस आना है. चंपाई सोरेन अपने चेहरे के बूते इन विधायकों को वापस लाने का दम खम नहीं रखते, यही तल्ख हकीकत है. अब पार्टी ने संकट काल से बाहर आते ही अपने स्वाभाविक नेता के साथ चलना स्वीकार कर लिया. लेकिन एक विपक्षी पार्टी के रुप में भाजपा के उपर हेमंत सोरेन को हर मोर्चे पर कटघरे में खड़ा कर का दायित्व है, और वह अपनी इसी भूमिका का निर्वाह करती नजर आ रही है. हालांकि भाजपा के पास अभी हेमंत सोरेन को घेरने और भी अवसर आयेंगे. मंत्रिमंडल विस्तार में यदि बसंत सोरेन को जगह मिलती है, तो विधान सभा चुनाव में वह परिवारवाद को मुद्दा बनाने की कोशिश कर सकती है, हालांकि यह हथियार कितना कारगार होगा, वह भी देखने वाली बात होगी. फिलहाल तो निशिकांत के शब्दों में चंपाई युग की समाप्ति हो चुकी है, हेमंत राज लौट चुका है, और महागठबंधन अपने पुराने नेतृत्व के साथ विधान सभा चुनाव के सियासी जंग की ओर बढ़ चला है.
