Jharkhand Lok Sabha election 2024: जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो करीबन 35 हजार मतों से आगे

रांची: जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत वरण महतो करीबन 35 हजार मतों से आगे निकल चुके हैं, जबकि झामुमो उम्मीदवार समीर मोहंती पीछे चल रहे हैं, कुर्मी बहुल इस सीट पर झामुमो के द्वारा अगड़ी जाति से आने वाले समीर मोहंती को अखाड़े में उतरना सफल होता नहीं दिख रहा है. यहां याद दिला दें कि जमशेदपुर संसदीय सीट को भाजपा को मजबूत किला माना जाता है, वर्ष 2019 में वर्तमान सीएम चंपाई सोरेन ने भी विद्युत वरण की रहा को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त खुद चंपाई सोरेन को भी  करीन चार लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा था, इस बार झामुमो ने अगड़ी जाति से आने वाले समीर मोहंती को मैदान में उतार कर राह रोकने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयोग भी सफल होता नहीं दिख रहा है. 

यहां याद रहे कि प्रारम्भिक रुझानों में चाईबासा से जोबा मांझी, पलामू से बीडी राम, गोड्डा से निशिकांत दुबे, धनबाद से ढुल्लू महतो, दुमका से सीता सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा, हजारीबाग से मनीष जायसवाल और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी आगे चल रही हैं, जबकि खूंटी संसदीय सीट से अर्जुन मुंडा को पीछे चल रहे हैं. इस प्रकार झारखंड की कुल 14 लोकसभा की सीटों में से भाजपा आजसू 10 और इंडिया गठबंधन चार सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि यह प्रारम्भिक रुझान है, दोपहर 1 बजे के बाद ही तस्वीर साफ होते दिखलाई देगी.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More