Jharkhand Lok Sabha election 2024: खूंटी में भाजपा को बड़ा झटका, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 101767 मतों से पीछे

रांची: झारखंड की सियासत में अब तक के सबसे बड़े उलटफेर में खूंटी संसदीय सीट से मोदी कैबिनेट में जनजातीय मामले के मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से पिछड़ चुके हैं. दसवें राउंड की गिनती तक अर्जुन मुंडा को 193526 मत, जबकि  कालीचरण मुंडा 295293 वोट मिले हैं. इस प्रकार यह अंतर करीबन एक लाख का हो गया है. देखना होगा कि आने वाले राउंड में अर्जुन मुंडा इसकी भरपाई कैसे करते हैं.

वर्ष 2019 में भी अर्जुन मुंडा को मुश्किल से मिली थी जीत

यहां यह भी याद रहे कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा को बहुत मुश्किल से जीत मिली थी, तब वह कालीचरण मुंडा को महज 1445 वोटों से पराजित कर पायें थें, हालांकि इस जीत तो भी कालीचरण मुंडा स्वीकार करने को तैयार नहीं थें, उनका आरोप था कि खूंटी की  जनता ने अपना जनादेश तो हमारे पक्ष में दिया था, लेकिन प्रशासनीक महकमें को दुरुपयोग कर हमारी जीत को हार में बदला गया, देखना होगा कि इस बार कालीचरण का संसद जाने की मंशा पूरी होती है या नहीं, लेकिन दसवें राउंड की गिनती के बाद 101767 मतों से पीछे छुट्ट जाने के बाद अर्जुन मुंडा के लिए वापसी मुश्किल होती नजर  आ रही है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More