चाईबासा: झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
चाईबासा: जिला के एआई कर्मचारी संघ ने अनुसूचित जनजाति एवं कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ से शनिवार को मुलाकात कर उन्हें अपनी चार सूत्री मांग पत्र संबंधी ज्ञापन सौपा। सौंपे गए ज्ञापन में कर्मियों की ओर से बताया गया कि द्वारा पशुपालन विभाग में होने वाले कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण कार्य के एवज में कर्मियों को मासिक मानदेय के रूप में केवल ₹1500 दिया जाता है जो कि बहुत ही दयनीय यानी कम है। जिसमें कर्मियों का पारिवारिक भरण पोषण नहीं हो पाता है,साथ ही इसका भी समय पर भुगतान भी नहीं हो पता है।
कर्मचारियों की चार सूत्री मांग में 1.एआई कर्मचारी का न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित हो एवं 2019 से प्रोत्साहन राशि भुगतान हो, 2. पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्य कर्मचारियों के नियमावली तैयार कर वरीयता सूची निर्गत किया जाय, 3. पशुपालन विभाग से तीर्थ एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पद पर ए आई कर्मचारियों को वरीयता योग्यता के आधार पर नियमित किया जाए, 4. वर्तमान मानदेय राशि एवं प्रोत्साहन राशि दे बीमा लाभ को सह समय भुगतान व्यवस्था सरल करें। इन्हीं सब मांगों को लेकर पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
