चाईबासा: जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति का महासम्मेलन आयोजित
चाईबासा: जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की ओर से रविवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए. कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से उचित सम्मान दिलाने की बात कही जो आज भी झारखंड आंदोलनकारी अपनी हक और अधिकार एवं सम्मान को लेकर तरस रहे हैं. वहीं आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा छूटे आंदोलनकारियों को चिन्हित कर सम्मान दिलाने की बात कही गई. मंत्री ने दीपक बिरुवा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम इसी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं. सभी के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ. इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है. उन्होंने जो लोगों के बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया.

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, भले ही सभी चिह्नित नहीं हुए हों, पर सभी के बल से प्रयास से यह सफल हुआ. मंत्री ने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखंड मिला. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया. उन्हें उचित सम्मान मिले इसके लिए हम प्रयासरत हैं. आंदोलनकारियों के केस वापसी समेत अन्य मान सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाएगा. मौके पर पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा, आसमान सुंडी, डोगर, नवाज हुसैन, सोहैल हुसैन, बिरसिंह हेंब्रम, सिद्धेश्वर बनरा, बुधराम लागुरी, ज्वाला कोड़ा समेत अन्य उपस्थित रहे.

नवनिर्मित शेड को एसएनपीपी एवं बीएस मार्शल गुड़ा को किया समर्पित
इधर झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव पंचायत के गुड़ा बुंगमांडा मैदान में रविवार को ही 15वें वित्त आयोग से निर्मित शेड युक्त पक्के चबूतरे का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काटकर किया. मंत्री ने नवनिर्मित शेड को एसएनपीपी एवं बीएस मार्शल गुड़ा को समर्पित किया. उन्होंने आगामी सितंबर माह में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को भी सुना एवं सामूहिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तमसोय, मुखिया अंजना तमसोय, गुरुचरण मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोगा बुड़ीउली के अलावा विश्वनाथ गोप, गोपीनाथ गोप, रवि दास, सोना बालमुचू, भागीरथी गोप, अर्जुन दास, मोतीलाल गोप, देवेंद्र गोप, जनक किशोर गोप समेत अन्य उपस्थित रहे.
