“झारखंड भाजपा में मुख्यमंत्रियों की भरमार” चंपाई प्रकरण के बीच झामुमो का तंज

रांची: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का पालाबदल के खेल के बीच झामुमो ने सियासी चुस्की लेते हुए कहा है कि झारखंड भाजपा में मुख्यमंत्रियों की भरमार है. पूर्व पूर्व पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल जी, पूर्व पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी (पीछे रास्ते से दल में), पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास जी और उसके ऊपर सुपर CM हैं ही, हिमन्ता विस्वा सरमा जी अब लग रहा है कि एक-दो और पूर्व को गवर्नर बना राज्य निकाला दिया जाएगा.

पाला बदल की खबरों के बीच दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं चंपाई सोरेन

आपको याद दिले दें कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन इन दिनों दिल्ली में हैं, उनके ट्वीटर मीडिया हैंडल और घर से झामुमो का झंडा उतर चुका है. इस बीच भजापा जाने में शामिल होने की चर्चा भी है, दावा किया जा रहा है कि रक्षा बंधन के बाद वह औपचारिक रुप से भाजपा में शामिल हो सकते हैं, इसके साथ ही उन्हे किसी राज्य का राज्यपाल बनाये जाने की भी खबर है. चंपाई सोरेन के इस पालाबदल को विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है, लेकिन इसके उलट झामुमो इस पर तंज कस रही है.  दरअसल कल तक राष्ट्रीय मीडिया में इस बात का दावा किया जा रहा था कि चंपाई सोरेन के साथ कोल्हान के करीबन छह विधायक भी पाला बदलने की तैयारी में है, लेकिन देर शाम होते होते कोल्हान से सभी झामुमो विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के  प्रति अपनी निष्ठा का इजहार करते हुए दल बदल की खबरों पर विराम लगा दिया. जिसके बाद आज झामुमो की ओर से इस तंज के साथ ही पलटवार की शुरुआत की गयी है. माना जा रहा है कि इस प्रकरण के बाद झारखंड की सियासत का जो पारा हाई हुआ है, वह विधानसभा चुनाव तक यों ही चढ़ा रहेगा, पलटवार की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.  

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More