झारखंड बंटवारे के खिलाफ संताल से लेकर पलामू तक विरोध प्रर्दशन
.jpg)
रांची: संताल परगना के साथ बिहार-बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की मांग अब भाजपा के लिए गले की हड्डी बनती दिखलायी देने लगी है. हालांकि, इस मांग से पल्ला झाड़ते हुए भाजपा इसे निशिकांत दुबे का निजी राय बता रही है. लेकिन जिस तरीके से इस मांग के विरोध में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं. रैलियों और प्रर्दशन की शुरुआत होती दिख रही है. उसकी आंच में भाजपा की चुनावी रणनीति फंसता दिखलायी देने लगा है. विधान सभा चुनाव के पहले निशिकांत दुबे की यह मांग झामुमो के हाथ में सियासी हथियार नजर आने लगा है. उसकी रणनीति इस बयान के आड़ में आदिवासी अस्मिता के साथ ही झारखंडी पहचान को आगे कर भाजपा का घेराबंदी करने की है, इस बयान के सहारे पूरी भाजपा को झारखंड विरोधी साबित करने की है और यही कारण है कि अब अलग-अलग जिलों से धरना -प्रदर्शन की खबर आ रही है.
संताल से लेकर पलामू तक विरोध प्रर्दशन
आज जामताड़ा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ज़िला समिति की ओर से प्रदर्शन करते हुए “झारखण्ड बंटेगा नहीं, संथाल परगना हटेगा नहीं” की नारेबाजी हुई तो पलामू से भी इसी प्रकार की तस्वीर आयी.
बीजेपी के द्वारा झारखण्ड को बाँटने और आदिवासियों के गढ़ संथाल परगना को बाँटने के विरोध में प्रदेश के हर ज़िले में विरोध प्रदर्शन जारी है।
इसी कड़ी में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ज़िला समिति के द्वारा धरना के माध्यम से बीजेपी की मंशा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया!
झारखण्ड बंटेगा… pic.twitter.com/Apk4ZpPgfI
— JMM JAMTARA (@JMM_JAMTARA) July 30, 2024
भाजपा पर झारखंड को तोड़ने का आरोप लगाते हुए झामुमो पलामू की ओर से भी विरोध प्रदर्शन निकाला गया. इस मौके पर पलामू जिला झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने निशिकांत दुबे को गैर झारखंडी बताते हुए दावा किया पूरे झारखंड में झामुमो इसका विरोध करेगी. निशिकांत दुबे का बयान इस बात का सबूत है कि सत्ता हाथ में नहीं आता देख, भाजपा झारखंड को टुकड़े-टुकड़े में विभाजित करना चाहती है. इस अपराध के लिए भाजपा और उसके बाहरी सांसद निशिकांत को माफी मांगनी चाहिए. अलग झारखंड का सपना हजारों की शहादत पर पूरा हुआ है. हमारे पूर्वजों ने इस झारखंड के लिए लाठियां खायी है, यातना झेली है, लेकिन हमारे पूर्वजों की इस शहादत पर भाजपा की कुदृष्टि पड़ चुकी है. उसे इस बात का विश्वास हो गया कि अब वह कभी भी झारखंड की सत्ता में वापसी करने नहीं जा रही, और इसी खीज में झारखंड को टुकड़े टुकड़े में विभाजित करना चाहती है. लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि इस झारखंड को झामुमो ने बनाया है और वही इसे संवारेगी भी. भाजपा के इस चाल को झारखंड की जनता समझ चुकी है, देश में फूट डालने की राजनीति करते-करते, अब भाजपा झारखंड को तोड़ने में लग चुकी है.
*भाजपा झारखंड को तोड़ना चाहती है : राजेंद्र सिन्हा*
*भाजपा सांसद @nishikant_dubey के बयान का झामुमो ने किया विरोध*
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल-परगना, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने के संबंध… pic.twitter.com/bu15U8q9RU
— Rajendra Prasad Sinha (Guddu) (@RajendraJMM) July 30, 2024
