नये नारे और मुद्दे की खोज में पिछड़ती भाजपा! ”गट्टा पकड़ राजनीति” से झारखंड में कमल खिलाने की कवायद

रांची: सियासी युद्ध में नैरेटिव सेटिंग की एक अपनी भूमिका और अपना अंदाज होता है. प्रचार तंत्र के इस दौर में एक गलत नैरेटिव पूरी पार्टी की नैया डूबा जाती है, इसकी ताजा मिसाल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से पूरे उत्साह और जुनून के साथ उछाला गया चार सौ पार का नारा था. तब भाजपा के सियासी रणनीतिकारों को इस नारे में भाजपा की हनक दिख रही थी. सामने एक भ्रमजाल था कि इस नारे के बरक्स विपक्ष कोई नया नैरेटिव गढ़ ही नहीं सकता. एक हद तक उनका यह आकलन सही भी था, क्योंकि उस वक्त तक इंडिया गठबंधन के सबसे बड़ा घटक कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर ढेरों सवाल खड़े किये जा रहे थें, लेकिन उसी कांग्रेस और विपक्ष को भाजपा के इस आक्रमक प्रचार में एक संजीवनी मिली गयी, जिस चार सौ पार के नारे को वह अपनी ताकत मान रही थी, विपक्षी दलों ने चुनावी रैलियों में संविधान की प्रति उछाल-उछाल कर बेहद खूबसूरती के साथ इसे संविधान के खतरे से जोड़ दिया और देखते-देखते यह नारा जमीन पर उतरता गया, चार सौ पार का नारा लगाने वाली भाजपा को 240 पर सिमटना पड़ा गया, आज उसकी सरकार चन्द्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के ऑक्सीजन पर चल रही है, नीतीश-चन्द्रबाबू नायडू की जोड़ी ने जैसे ही ऑक्सीजन सप्लाई पर विराम लगाया, सरकार का औंधे मुंह गिरने तय है.
झारखंड में फिर से उसी मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है भाजपा
कुछ यही हालत एक बार फिर से झारखंड में बनता दिख रहा है. जिस बांग्लादेशी घुसपैठिया के सवाल को उछालने के बावजूद विधान सभा चुनाव में आदिवासी बहुल सभी पांच सीटों से भाजपा का सफाया हुआ, आज भी भाजपा की सुई वहीं टिकी नजर आ रही है. चाहे हिमंता विश्व सरमा हो केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान हो या फिर नेता विपक्ष अमर बाउरी हर दिन केन्द्रीय मुद्दा बांग्लादेशी घुसपैठियां है. जिस नारे के बावजूद उसी संताल में सियासी शिकस्त का सामना करना पड़ा, आदिवासी-मूलवासी समाज ने इस नारे को खारिज कर दिया, आज भी भाजपा वहीं खड़ी नजर आती है.
हेमंत सोरेन को गट्टा पकड़ कुर्सी से उतारने का अतिरेक
और अब एक नारा, मुद्दा गढ़ने की कोशिश भी हुई है, तो उसमें सकारात्मक राजनीति की झलक नहीं है, बल्कि हेमंत सोरेन को गट्टा पकड़ सीएम की कुर्सी से उतारने का अतिरेक है. धुर्वा स्थित तारा मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भवनाथपुर विधायक भानु प्रतार शाही ने सीएम हेमंत सोरेन को गट्टा पकड़ कर उतारने की धमकी दी है और बेहद शान के साथ इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.
श्री @himantabiswa दादा …
फटाफट सरकार को हमलोग सफ़ाचट कर के मानेंगे .. गट्टा पकड़ कर हेमंत जी को कुर्सी से उतारेंगे .. @yourBabulal @ChouhanShivraj @LKBajpaiBJP @amarbauri @bjpkarmveer @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/T3CnWjr8pp
— Bhanu Pratap Shahi ( मोदी का परिवार ) (@ShahiPratap) July 21, 2024
जिस हेमंत की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को बचाव की मुद्रा में खड़ा होना पड़ा, आदिवासी बहुल सारी सीटों से सफाये का सामना करना पड़ा है और हेमंत सोरेन ने एक परिपक्व राजनेता के समान अपनी गिरफ्तारी को आदिवासी अस्मिता और सियासी हकमारी के साथ जोड़ कर सामाजिक धुर्वीकरण की अभेद दीवार खड़ी कर दी, उसकी तोड़ खोजने के बजाय अब भाजपा के रणनीतिकार गट्टा पकड़ राजनीति की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.
तो क्या उन्हे इस बात का एहसास नहीं है कि इस आक्रमकता का आदिवासी समाज के बीच क्या संदेश जाने वाला है? और इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है? संचार तंत्र के इस युग में जो नारा तारा मैदान में लगाया जा रहा है, जो चेतावनी राजधानी रांची में भीड़ इक्कठा कर दी जा रही है, वह उस संताल और कोल्हान में भी पहुंच रही है, जहां हेमंत की गिरफ्तारी के आक्रोश में चुनावी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
रणनीति या भूल
तो क्या यह सब अनजाने हो रहा है या फिर यह उसी आक्रमक शैली का विस्तार भर है, जो भाजपा की पहचान रही है. इस मामले में रोशनी डालते हुए वरिष्ठ पत्रकार शंभुनाथ चौधरी बताते हैं कि “
दरअसल झारखंड में भाजपा किसी नये नारे को गढ़ने में पिछड़ती नजर आ रही है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत और उस जमानत के साथ कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा को अब बेहद कमजोर पिच पर बॉलिंग करनी पड़ी रही है.खुद पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी इस बात संकेत मिला है. भानुप्रताप शाही की यह टिप्पणी संयोग या भावावेश में दिया गया बयान नहीं है, और यदि ऐसा होता तो इसे वाजप्ते अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट नहीं किया जाता, यह भाजपा की सियासी रणनीति का हिस्सा है, वह इस आक्रमक तेवर में अपना मजबूत आत्मविश्वास प्रर्दशित करना चाहती है,ताकि कार्यकर्ताओं के बीच एक स्ट्रांग मैसेज जाय. लेकिन हकीकत यह है कि जिस संताल में बांग्लादेशी घुसपैठ को सियासी हथियार बनाने की कवायद हुई, सबसे भारी पराजय वहीं से मिली, वह राजमहल के साथ दुमका भी गंवा बैठी, अब वह इस आक्रमक तेवर में अपनी कमजोरी को छुपाना चाहती है,
और वैसे भी आक्रमक चुनाव प्रचार भाजपा की खास पहचान रही है. कई बार इसका लाभ भी होता है और कई बार इसका नुकसान भी, अब भाजपा की इस रणनीति का, जहां वह हेमंत सोरेन को गट्टा पकड़ कर उतारने की चेतावनी जारी कर रही है, क्या अंजाम होता है, देखने वाली बात होगी.”
झारखंड के सियासी पिच पर भाजपा का प्रयोग
साफ है कि यह झारखंड के सियासी पिच पर भाजपा प्रयोग की कोशिश तो कर रही है, लेकिन उसके हाथ कोई बड़ा सियासी मुद्दा हाथ लगता दिख नहीं रहा है, जिस सहायक पुलिस कर्मियों और पारा शिक्षकों के बदौलत एक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है, वह भी कितना लम्बा वक्त चलेगा, यह भी देखने वाली बात होगी, क्योंकि पारा शिक्षकों को जो कुछ भी सुविधाओं में विस्तार हुआ है, इसी हेमंत सरकार में हुआ है, शिक्षा मंत्री रहते हुए जगरनाथ महतो ने उसकी एक रुपरेखा तैयार की थी, फिलहाल यह जिम्मेवारी बैधनाथ राम के कंधों पर है, और सहायक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति भी रघुवर सरकार में हुई थी. आज उसी सरकार के द्वारा गढ़ी गई नीतियां सहायक पुलिस कर्मियों की समस्या की जड़ बन रही है.
हेमंत सरकार की चुनौतियां
लेकिन ऐसा भी नहीं है हेमंत सरकार के सामने चुनौतियां नहीं है. बेरोजगारी भत्ता, अनुबंध कर्मियों को नियमित करने का वादा, रोजगार के अवसर, स्थानीय नीति, 1932 का खतियान, पूरे राज्य में बालू की कालाबाजारी, अबुआ आवास की घोषणा और जमीनी सच्चाई, अंचल कार्यालयों में पसरा भ्रष्टाचार सहित कई मोर्चे पर यह सरकार कटघरे में भी खड़ी है, लेकिन भाजपा को हेमंत सरकार की कमजारियों- नाकामियों के बजाय मुहर्रम का झंडा और बांग्लादेशी घुसपैठ में अपनी वापसी की उम्मीद नजर आती
