मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड-2024: जमशेदपुर की शताक्षी किरण के सिर सजा विजेता का ताज
रामगढ़: जिला के पतरातू रिसोर्ट में BEDX कंपनी के द्वारा आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण को मिला. राँची की रिया दूसरे नंबर पर रही.
झारखंड में हुआ पहली बार इतना बड़ा आयोजन
मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 के ग्रांड फिनाले का आयोजन राजधानी रांची से 25 किमी दूर प्रकृति सुंदरता के बीच पतरातू रिसोर्ट में किया गया. इसमें जमशेदपुर की शताक्षी किरण को विजेता घोषित किया गया. फिनाले नाइट में क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 एंजेल मरिना तिर्की और नेहा महतो जूरी मेम्बर्स रही.
रैंप पर इन मॉडल्स ने बिखेरा जलवा :
बेस्ट फिटनेस : शर्मिष्ठा धर
बेस्ट रैंप वॉक : रिया तिर्की
बेस्ट फोटोजेनिक फेस : हिया महाबी
बेस्ट फीचर : सृष्टि सुहानी
बेस्ट स्माइल : दीपा रानी
मिस यूनिवर्स इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी शताक्षी
शताक्षी सितंबर के अंत में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. इंडिया राउंड के बाद चुने जाने पर मैक्सिको में होनेवाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका उन्हें मिलेगा. मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद शताक्षी किरण ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट में विजेता बनना उनके बचपन का सपना था. वर्ष 2019 से देश भर में हो रहे विभिन्न ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो रहीं थीं. मॉडलिंग को बतौर करियर चुनने में मां ने हमेशा सपोर्ट किया. अब मिस यूनिवर्स का खिताब जितना लक्ष्य है.
रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा
मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड के दो दिवसीय आयोजन के दौरान 18 प्रतिभागियों ने 10 अलग-अलग राउंड में अपने हुनर का प्रदर्शन किया. ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से जूरी मेंबर्स ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिसका जवाब प्रतिभागियों ने दिया. कई प्रतियोगिताओं के बाद हुआ विजेता का चयन हुआ. इसके अलावा रैंप वॉक, ब्यूटी विद स्माइल, बेस्ट फिटनेस, बेस्ट फोटोजेनिक फेस, ओवरऑल फीचर समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिता में जूरी मेंबर्स के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद, मेंटोर तान्या सिन्हा, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 एंजेल मरिना तिर्की व नेहा महतो ने विभिन्न मापदंड पर विजेताओं का चयन किया. इस आयोजन को कराने में BEDX की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
