झारखंड के 2 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, सावधान रहें….

झारखंड मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने झारखंड के 2 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से तत्काल चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटों में संथाल परगना के 2 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है।

पाकुड़ और गोड्डा में बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगर आप घर से बाहर हैं और मौसम खराब हो जाता है तो कुछ सावधानियां बरतें।

खराब मौसम के दौरान पेड़ों  से दूर रहें

जब मौसम खराब हो, तो कंक्रीट की छत के नीचे चले जाएँ। पेड़ों या बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसी भी बिजली के खंभे या पेड़ के नीचे शरण न लें। ये जगहें बिजली गिरने के लिए सबसे ज़्यादा संवेदनशील होती हैं। इसलिए कंक्रीट की छत के नीचे शरण लें। आप सुरक्षित रहेंगे।

किसानों  खेतों में न जाने की सलाह दी गई है

किसानों को खेतों में न जाने की सलाह भी दी जा रही है। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। चक्रवाती हवा क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में पिछले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। चक्रवाती हवा क्षेत्र का प्रभाव अब कम हो गया है, लेकिन संथाल परगना में अभी भी 2 दिनों तक बारिश की संभावना है।

 

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More