झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार: विधायक इरफान को हरि झंडी, कई मंत्रियों पर लटक सकती है तलवार

रांची: पिछले कई दिनों से सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने होटवार जेल में पूर्व सीएम हेमंत से मुलाकात की है. दोनों के बीच करीबन 40 मिनट तक मुलाकात हुई. खबर है कि पूर्व सीएम हेमंत की ओर से जामताड़ा विधायक इरफान को मंत्रिमंडल में शामिल करने को हरि झंडी मिल चुकी है. इस मुलाकात के गुलाम अमहद मीर ने कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो वर्तमान मंत्रियों का परफॉर्मेंस भी जांचा-परखा जायेगा. जिसके बाद वर्तमान मंत्रियों के उपर तलवार लटकने की चर्चा शुरु हो चुकी है.

मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता पर लटक सकती है तलवार

यहां याद रहे कि सियासी गलियारे में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता परफॉर्मेंस से संतुष्ट नहीं है. पहले भी विधायकों के द्वारा भी इन मंत्रियों के खिलाफ आवाज उठायी जाती रही है. चंपाई सोरेन की ताजपोशी के बाद जैसे ही पुराने सभी मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रिपिट करने का फैसला हुआ था. विधायकों ने दिल्ली का रुख किया था, जहां AICC का महासचिव के. सी वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी नाराजगी प्रकट की थी. जिसके बाद नेतृत्व की ओर से उचित समय पर फैसला लेने का आश्वासन दिया गया था. अब जब लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है, और कुछ ही दिनों में विधान सभा चुनाव में जाना है, कांग्रेस आलाकमान  इन विधायकों की नाराजगी को दूर करने का फैसला कर सकता है.

दीपिका पांडेय सिंह को भी मिल सकता मौका 

खास कर दीपिका पांडेय सिंह जिन्हे गोड्डा से टिकट देकर फिर बेटिकट करने का फैसला किया गया. काफी असहज करने वाला था. माना जाता है कि यदि वर्तमान मंत्रियों में किसी के उपर गाज गिरती है, तो दीपिका पांडेय सिंह का मंत्रिमंडल में  एंट्री हो सकती है. मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता का तलवार इसलिए भी लटकती दिख रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों ही मंत्रियों के विधान सभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को पिछडऩा पड़ा. कांग्रेस आलाकमान इसे काफी गंभीरता से ले रहा है. हालांकि खबर यह भी है कि कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की कोशिश वर्तमान मंत्रियों को बनाये रखने की है. लेकिन जिस तरीके प्रदेश प्रभारी मंत्रियों काम काज की समीक्षा की बात की जा रही है, उसके बाद कम से कम मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता पर तलवार लटकती तो जरुर दिख रही है.  

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More