JBVNL के अंदर आउटसोर्स कंपनियां दीमक की तरह नौजवानों के भविष्य को खा रही है: इरफान अंसारी

रांची: पूरे राज्य को आउटसोर्स कंपनिया दीमक की तरह खाए जा रही है, जिस पर लगाम लगाया जाना जरूरी है. उक्त बातें आज शुक्रवार को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने के उपरांत राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कही. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय कर रहे थे.मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि 29 तारीख को कैबिनेट की बैठक होने वाली है, उसमें वह संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे.

उन्होंने कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है और वह संघ के जायज मुद्दों को लेकर किसी भी स्तर पर जाएंगे. इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला ने भी संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि वो आउटसोर्स खत्म करने को लेकर जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे वो उठाएंगे.

80 करोड़ रुपए से ज्यादा ले चुकी आउटसोर्स कंपनियां: अजय राय 

इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने मंत्री को बताया कि 2017 से निगम के अन्दर आउटसोर्स लागू हुआ है, जो अब तक बदस्तूर जारी है. उन्होंने कहा कि अब तक आउटसोर्स कंपनिया लगभग 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कमीशन के रूप में ले चुकी है. वहीं कर्मचारियों का एरियर का भी घोटाला भी उनके द्वारा किया जा रहा है. जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है.

ये रहे मौजूद 

इससे पूर्व झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ अपने मांगों को लेकर आज 23 अगस्त 2024 को प्रातः 10:00 बजे डॉ. इरफान अंसारी,ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार से उनके आवास में केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मिल कर ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर विजय सिंह, मुकेश साहू, जलील अंसारी, प्रवीन टोप्पो, सुरेन्द्र सिंह, शाश्वत कुमार, अनुराग कुमार, अनिकेत कुमार, मुकेश यादव, राज कुमार राज, रजनीकांत मेहता,  संजीत कुमार महतो, प्रवीण कुजूर, अशोक महतो, रमेशचंद्र महतो, संजय कुमार, महावीर कुमार, अरविंद कुमार, गोविंद मुंडा,प्रकाश नायक,विनय महतो, अनुराग कुमार, सुजीत कुल्लू, सुरेंद्र सिंह,विनय बड़ाईक,सुनील कुमार,रवि कुमार सहित सैकड़ों कर्मी शामिल थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More