कोडरमा: रोटरी बाल विधालय में जन्माष्टमी की धूम, नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

कोडरमा: रोटरी बाल विद्यालय में सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया. बाल विद्यालय के निर्देशक महेश दारुका ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति और तीज त्योहारों के विषय में जागरूकता पैदा हो इसके लिए रोटरी बाल विद्यालय में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण के बाल्यरुप की पूजा अर्चना हुई. कार्यक्रम में विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण और राधा के रूप में नृत्य और संगीत की प्रस्तुति थी. सभी बच्चों के बीच मिठाई भी बाँटी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल विद्यालय की प्रिंसिपल रीना कुमारी, शिक्षिका खुशी सिंह, गानोमी दत्ता, शालिनी कुमारी, काजल कुमारी एवं अनुपम कुमारी का योगदान रहा. कार्यक्रम में परी, पीहू, आर्य, भारती, माही, आराध्य आदि ने अपनी  प्रस्तुति दी.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More