जमशेदपुर में 22 सितंबर को होगा स्वाभिमान यात्रा महाजुटान, संचालन कमेटी को लेकर हुई रायशुमारी
चाईबासा: जमशेदपुर में रह रहे बिहार-यूपी के लोगो का पहली बार स्वाभिमान यात्रा में महाजुटान होगा। इसे लेकर रविवार को कमेटी की पहली बैठक सिद्घगोड़ा भास्कर भवन में हुई जिसमें संचालन कमेटी बनाने को लेकर राय शुमारी हुई और तय किया गया कि जितने भी समाज सक्रिय रूप से समाज हित में कार्य कर रहा है सभी के प्रमुख और अन्य सदस्य को मिला कर संचालन समिति का बनाया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि हर समाज की भागीदारी हो। बैठक में 2 मार्गों पर चर्चा हुई, बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से एग्रीको मैदान या केबल मैदान से एग्रीको मैदान। अगली बैठक में सभी समाज से तय कर किसी एक मार्ग को तय किया जाएगा।
.jpg)
इस संबंध में सागर तिवारी ने बताया कि झारखंड बनने के बाद पहली बार सभी समाज का जुटान होने जा रहा है और ये यात्रा ऐतिहासिक होगा इसमें प्रयास होगा कि शहर के सभी बस्ती बस्ती तक जनसंपर्क किया जाए और हर घर से लोगो को यात्रा में जोड़ा जाए और इस यात्रा को प्रत्येक वर्ष किया जाए ऐसी योजना है। वहीं कविता परमार ने कहा कि यात्रा से पूरे समाज को फ़ायदा होगा, एकजुट होना बहुत ज़रूरी हो गया है। वर्तमान में तब ही समाज को आगे बढ़ा पाएंगें और इस यात्रा में मेरी भूमिका महिला वर्ग को यात्रा में ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ना होगा। बैठक में मुख्य रूप से सागर तिवारी,राजेश झा,कविता परमार,राम कृष्ण दूबे,प्रदीप सिंह,धर्मबीर महतो,विवेक सिंह,राकेश चौरसिया,सोहन पासवान,पप्पू,संजय रजक,जयप्रकाश कुमार और अन्य उपस्थित थे ।
