भाजपा-झामुमो के लिए चुनौती बना जयराम! जानिये विधान सभा की वह सात सीटें जहां फहर सकता है टाईगर का परचम

रांची: भाषा आन्दोलन से छात्र राजनीति और फिर खतियान आन्दोलन के रास्ते झारखंड की सियासत में धूम केतु की तरह छाने वाले टाईगर जयराम को भले ही लोकसभा चुनाव में सियासी सफलता हाथ नहीं लगी हो, लेकिन भाजपा-झामुमो जैसे स्थापित सियासी दलों की नींद उड़ती जरुर नजर आ रही है और इसका कारण है अपने पहले ही प्रयास में जेबीकेएसएस के उम्मीदवारों पर जनता का उमड़ा प्यार. गिरिडीह में टाईगर जयराम को 27.46 फीसदी मतों के साथ 3,47,322 वोट मिलना, इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि झारखंड की सियासी तस्वीर में बड़ा बदलाव होने वाला है. इसकी शक्लो सूरत बदलने वाली है. एक तरफ राज्य की बागडोर कल्पना सोरेन जैसे उच्च शिक्षित और युवा महिला के हाथ जाने की संभावना जग रही है और इसके साथ ही 24 वर्षीय युवा झारखंड को पहला आदिवासी-महिला सीएम का सौगात मिलने की उम्मीद बंध रही है, वहीं टाईगर जयराम को मिला जन समर्थन इस बात की तस्दीक करता दिख रहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड की सियासत में स्थापित दलों की मुश्किल बढ़ने वाली है, चुनौतियां गहराने वाली है. विधान सभा की तस्वीर में बदलाव होने वाला है, भले ही 81 विधायक वाले विधान सभा में जेबीकेएसएस की हिस्सेदारी महज पांच से छह की होगी, लेकिन यह पांच छह की संख्या भी एक बड़ा उलटफेर करने के लिए प्रर्याप्त होगा, और संकट की स्थिति में यही पांच छह की संख्या सरकार बनाने और गिराने का खेल भी कर सकती है, यदि जयराम विधान सभा में अपनी इंट्री करवाने में सफल होते हैं, तो यह बहुत कुछ उस महेन्द्र सिंह की याद दिलायेगा, 82 विधायकों के संख्या बल के सामने अपने सवाले के आगे सबकी सांस फूलाते नजर आते थें, जिनके सवालों के आगे विपक्ष तो विपक्ष सत्ता पक्ष भी हैरान परेशान नजर आता था. इस हालत में यह सवाल खड़ा होता है कि टाईगर जयराम के इस सियासी इंट्री के कारण भाजपा-आजसू और झामुमो किन किन सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है, या फिर वह कौन-कौन से विधान सभा हैं, जहां टाईगर जयराम का परचम लहरा सकता है.

डुमरी विधान सभा में टाईगर का जादू

ध्यान रहे कि गिरिडीह के दंगल में उतरे टाईगर जयराम को भले ही विजय की वरमाला नहीं मिली हो, लेकिन डुमरी विधान सभा, जिसका प्रतिनिधित्व टाईगर जगरनाथ करते थें, और फिलहाल उनकी पत्नी बेबी देवी विधायक और चंपाई सरकार में मंत्री पद पर आसीन हैं. दावा किया जाता है कि उसी टाईगर जगरनाथ के सानिध्य में कभी टाईगर जयराम ने अपना सियासी का ककहरा सीखा था. सियासी दांव-पेच की कलावाजी सीखी थी. लोकसभा चुनाव में उसी डुमरी की जनता इस बार जयराम को सर आंखों पर बैठाया. जहां टाईगर जयराम को 90541 वोट मिले, वहीं आजसू के चन्द्रप्रकाश चौधरी के हिस्से 55421 और मथुरा महतो को 52193 वोट आया. इस हालत में यदि इस बार डुमरी से जयराम महतो विधान सभा चुनाव लड़ते हैं तो यह झामुमो के लिए परेशानी का सबक साबित हो सकता है.  

गोमिया पहुंचा टाईगर का आंधी

गोमिया विधान सभा,जहां से अभी आजसू के लम्बोदर महतो विधायक है, कभी यह सीट झामुमो के पास भी रहा करती थी, लोकसभा चुनाव में उसी गोमिया में जयराम का जादू चलता दिखा. गोमिया विधान सभा में जयराम को 70828 वोट मिले है, जबकि आजसू उम्मीदवार चन्द्रप्रकाश चौधरी के हिस्से 66488 और मथुरा महतो को कुल 58828 वोट आया है, इस हालत में यदि इस बार जयराम अपने किसी मजबूत चेहरे को गोमिया के अखाड़े में उतारते हैं, तो आजसू- झामुमो दोनों के हाथ ही यह सीट निकल भी सकती है. 

बेरमो में ढहता दिख रहा अनुप सिंह का किला

बेरमो जहां से अभी कांग्रेस के अनुप सिंह विधायक हैं, जिनकी पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद में ढुल्लू महतो के सामने सियासी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जयराम की इस आंधी में अनुप सिंह को लिए भी अपना किला बचाना मुश्किल होने वाला है. अनुप सिंह को गैर झारखंडी चेहरा बता कर पहले ही जयराम महतो ने आदिवासी-मूलवासी मतदाताओं को गोलबंद करने की कवायद शुरु कर दी है, अपनी पहली ही इंट्री में जयराम महतो अनुप सिंह किले से 53393 मतदाताओं का समर्थन हासिल कर चुके हैं. जबकि चन्द्रप्रकाश चौधरी को 84651 और मथुरा महतो को 59183 वोट मिला.हालांकि चन्द्रप्रकाश चौधरी और मथुरा महतो की तुलना में जयराम को निश्चित रुप मतदाताओं का समर्थन कुछ कम मिला है, लेकिन विधान सभा चुनाव तक यही स्थिति रहेगी, कहना मुश्किल है, यदि बेरमो में जयराम का आदिवासी-मूलवासी नारा चल गया तो अनुप सिंह के सामने सियासी संकट खड़ा हो सकता है और कोई आश्चर्य नहीं कि इस सियासी सुनामी में अनुप सिंह को अपने ही किले में हार का सामना करना पड़ा जाय.

टुंडी पहुंचा जयराम का सियासी विस्तार

लोकसभा चुनाव में जिस मथुरा महतो को आगे जयराम सियासी अखाड़े में थें,  टुंडी विधान सभा को उस मथुरा महतो का गढ़ कहा जाता है, लेकिन इस जयराम की आंधी में मथुरा महतो का वह किला भी हिलता नजर आया, भले ही 73771 वोट के साथ मथुरा महतो पहले स्थान पर, और 72838 मतों के साथ चन्द्रप्रकाश चौधरी दूसरे स्थान काबिज हो, लेकिन यहां भी 59421 मतदाताओं  का प्यार जयराम को मिला.

बाधमारा में भी दिखा जयराम का सियासी दस्तक

बाधमारा विधान सभा जिसे भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का गढ़ माना जाता है, जहां से वर्ष 2009 में जीत दर्ज करने के बाद ढुल्लू महतो लगातार विधायक है, ढुल्लू महतो के उस किले  में जयराम की इंट्री होती दिख रही है. बाधमारा में जहां चन्द्रप्रकाश चौधरी को 81597 और मथुरा महतो को 51140 वोट मिलें, जयराम महतो भी 46272 वोट के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब रहें. इस हालात में आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को यह सीट अपने नाम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इचागढ़ में देवेन्द्रनाथ महतो ने थामा कमान

 कहानी यहीं नहीं रुकती, अभी और भी कई विधान सभा, जहां से टाईगर जयराम ने अपने सहयोगियों को मैदान में उतरा था, उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है, इसी में एक इचागढ़ विधान सभा की सीट भी है, फिलहाल सविता महतो विधायक है, इस चुनावी संघर्ष में देवेन्द्र नाथ महतो ने अपना पूरा जोर लगाया, और 38564 वोट लाकर सियासी गलियारे में कई सवाल खड़ा कर दिया, जबकि कांग्रेस जैसे बड़े बनैर के साथ मैदान में उतरी यशस्विनी सहाय को 58784 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को 96724 मतदाताओं का समर्थन मिला, इस हालत में यदि देवेन्द्रनाथ महतो सिर्फ जयराम के चेहरे के सहारे 38564 वोट लाने में सफल रहता है, यह कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं है. विधान सभा चुनाव में इस सीट पर भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है.  

सिल्ली में सुदेश महतो के जादू पर विराम?

सिल्ली विधान सभा को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गढ़ कहा जाता है, जयराम की आंधी में इस बार आजसू सुप्रीमो के सामने भी अपना किला बचाने चुनौती खड़ी हो सकती है. देवेन्द्र नाथ महतो ने इस बार उनके किले से ही 49362 वोट लाकर इसकी  मजबूत सियासी सरजमीन तैयार कर दी है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 34846 को वोट लाने में ही पसीने छुट्टते नजर आयें. और सुदेश महतो के समर्थन के बावजूद संजय सेठ को महज 57281 वोट पर संतोष करना पड़ा. इसके साथ ही करीबन चार पांच सीट और भी हैं, जहां  जयराम स्थापित सियासी दलों के सामने मजबूत चुनौती पेश करने की स्थिति में हैं.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More