पूर्व IPS रंजीत प्रसाद का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

रांची: पूर्व आईपीएस रंजीत कुमार प्रसाद का बुधवार तड़के निधन हो गया. सैम्फोर्ड अस्पताल में सुबह 3:05 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इससे पहले मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे रंजीत कुमार प्रसाद सीने में दर्द की शिकायत लेकर अपने अंगरक्षक के साथ सैम्फोर्ड अस्पताल पहुंचे थे. इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. ऑक्सीजन की कमी होने के कारण डॉक्टर की टीम उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की कोशिश में थी. लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. सीआईडी में वह आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वह दुमका आईजी के पद पर भी काम कर चुके थे. रंजीत प्रसाद के निधन पर पुलिस मुख्यालय के कई वरीय अधिकारियों समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियोंव झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी गहरा दुख व शोक प्रकट किया है. बताया जा रहा है कि गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार होगा. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More