बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग फरार, जांच में जुटी पुलिस

रांची : सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग फरार हो गये हैं. तीनों सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गये. घटना बुधवार की है. भागने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. सीमावर्ती इलाकों समेत सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. 

रांची सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर तीन बाल कैदी सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गये. तीनों बाल कैदियों को हाल ही में चोरी के आरोप में निरुद्ध किया गया था. तीनों एक साथ भागने में सफल रहे. तीनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More