चाईबासा: दिव्यांगता जांच सह उपकरण वितरण समारोह का आयोजन

चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से समावेशी शिक्षा प्रभाग कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता जांच सह उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा के द्बारा दीप प्रजलित किया गया. मौके पर पुनवीस विशेषज्ञ प्रिया वर्मा, कान विशेषज्ञ राम कुमार सिंह, बीआरसी से रिसोर्स शिक्षिका मनिषा कुमारी, ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक शमशेर आलम व प्रदीप कुमार मौजूद थे.

17 दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे गए उपकरण  

समारोह में जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 3 से 18 वर्ष के 17 दिव्यांग बच्चों के बीच अतिथियों के हाथों व्हीलचेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, एमएसआईडी किट, ब्रेल किट वितरण किया गया. वहीं, चिकित्सकों की टीम द्वारा 55 दिव्यांग बच्चों का नाक, कान, गला, मूक बधिर एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का जांच कर चिन्हित किया गया. जिसमें 17 बच्चों को सेलेक्ट किया गया. छुटे हुए बच्चों का फिर से जाँच किया जायेगा. कुछ महीने बाद आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण दिया जाएगा. 

बच्चों को स्कूल जरूर भेजें : अमित मिश्रा 

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार कई प्रकार के लाभ दे रही है. इनका लाभ अवश्य लें. व्हीलचेयर जैसे उपकरण वितरण किए गए हैं. उनका अच्छी तरह से प्रयोग करें. अमित मिश्रा ने कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें क्योंकि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी कहीं छुपी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का विकलांग प्रमाण पत्र है पर उन्हें पेंशन नहीं मिलता है, वह मेरे पास शिकायत करें तुरंत ही उनका पेंशन फिर से चालू हो जाएगा.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More