कोडरमा घाटी में ऐश लदा ट्रेलर पलटा, दो लोग घायल

कोडरमा: कोडरमा घाटी में शुक्रवार की सुबह 8 बजे ऐश लोड कंटेनर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए. घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचा. घायलों की पहचान कोडरमा के नावाडीह निवासी मोहम्मद आफताब अंसारी (उम्र 27, पिता मो मुनव्वर अंसारी) एवं मो आबीर अंसारी (उम्र 19, पिता मो सेराज अंसारी) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार घायलों में एक कंटेनर वाहन का चालक है जबकि एक उपचालक है. घायलों ने बताया कि कोडरमा के बांझेडीह से फ्लाई ऐश लोड करके कंटेनर से बिहार के पटना जा रहे थे. इसी दौरान कोडरमा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद चालक वाहन में फंस गया. इसकी सूचना देने के बाद क्रेन की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इस दौरान रांची पटना रोड लगभग एक घंटा तक जाम रहा. घायल चालक को बाहर निकाल कर पीसीआर की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. वहीं क्रेन से गाड़ी को साइड कराकर परिचालन शुरू कराया गया.

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी में शुक्रवार की सुबह एक साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया. इसमें साइकिल सवार युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान झुमरी निवासी 27 वर्षीय मंसूर के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More