मधुपुर: बंद का दिखा असर, मुख्य सड़क को किया जाम
मधुपुर: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद के आह्वान का असर बुधवार को मधुपुर शहर में भी देखने को मिला. बंद समर्थकों के साथ एनडीए छोड़ सभी पार्टीयों के कार्यकर्ता हुए शामिल. सुबह से ही शहर के अंबेडकर चौक डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माला अर्पण कर कोर्ट मोड़ से निकलकर शहर के डालमिया चौक होते हुए हटीया रोड, शांतिनिकेतन, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन परिसर, राजबाड़ी रोड, थाना मोड़, कुंडो बांग्ला रोड, होते हुए गांधी चौक पहुंचे और जमकर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ नारेबाजी की. आरक्षण बचाव संघर्ष समिति के में शामिल होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, कांग्रेस पार्टी, आरजेडी समेत कई राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता मैदान में देखे गए.
जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव दिनेश्वर किस्कु, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी जियाउल हक उर्फ टार्जन, मंत्री प्रतिनिधि तनवीर उल हसन, भीम आर्मी के राजेश दास, आरजेडी के अरविंद सिंह यादव, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, मोहम्मद सिकंदर, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल ,शशि दास, गंगा दास,प्रकाश दास,उमेश रजक, मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू, गुलाम अशरफ उर्फ राजू, मोहम्मद सरफराज, अमेरिका यादव, उषा रानी दास, कैलाश दास समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे और घूम-घूम कर लोगों से बंद के समर्थन करने की अपील करते रहे.
वहीं शहर के सभी दुकानदारों, फुटपाथ दुकानदारों ने बंद का समर्थन करते हुए अपनी अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद रखें और समर्थकों के साथ खड़े रहे. शहर की एक भी दुकान खुली नहीं मिली सिर्फ मेडिकल दुकाने खुली रही. वही बंद समर्थक गांधी चौक से सीधे मधुपुर स्टेशन निकले जहां रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंद समर्थकों ने मधुपुर डालमिया चौक पहुंचे और गिरिडीह/ मधुपुर मुख सड़क पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित रहा.
