कोडरमा: सरकारी निर्माण कार्य में किया जा रहा अवैध बालू का उपयोग
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के कई क्षेत्रों में हो रहे सरकारी निर्माण कार्य में अवैध बालू का उपयोग हो रहा है। सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र सतगावां के घोड़सिमर व मरचोई मे टंकी निर्माण कार्य, प्रखण्ड मुख्यालय समीप भवन निर्माण, नाली निर्माण, विभिन्न पंचायतों में 15 वें वित्त के तहत रोड निर्माण कार्य सहित अन्य सरकारी निर्माण कार्य में भी बगैर सरकार को रॉयलटी दिए ही लाखों टन बालू की ढुलाई की जा रही है।
सकरी नदी के मीरगंज, टेहरो, कटहरा, समलडीह बालू आदि नदी घाट से अवैध तरीके से अवैध रूप से उठाकर निर्माण किया जा रहा है। इससे सरकार को भी लाखों लाख रुपए की चूना लग रहा हैं। ग्रामीण बताते हैं कि जंगल क्षेत्र नक्सल प्रभावित है और इस लिहाज से खनन अधिकारियों नजरें इधर कम पड़ती है। इस कारण जंगली क्षेत्रों के अवैध कार्यो पर रोक नहीं लगाई जाता है।
इसी तरह का फायदा उठाकर अवैध खनन किया जा रहा है। अचानक कार्यस्थल पर छापेमारी किया जाए तो अवैध बालू का स्टॉक को भी देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य के मुंशी ने बताया कि सभी प्रकार का राजस्व सरकार द्वारा पेड किया जाता है। इसी तरह का फायदा उठाकर अवैध खनन किया जा रहा है।
