कोडरमा: दहेज हत्या के आरोपी पति को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

कोडरमा: दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को आरोपी पति अनवर अंसारी, पिता स्वर्गीय करीम अंसारी गांव दसारोखुर्द थाना मरकचचो जिला कोडरमा को 304 बी आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मामला वर्ष 2019 का है । इसे लेकर मरकचचो थाना कांड संख्या 79/ 2019 एवं ST- 101/2019 दर्ज किया गया था।
अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक पीपी श्रीमती एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी 13 गवाहों का परीक्षण कराया गया । लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए, न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनवर हुसैन ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।
