चाईबासा: सदर अस्पताल में खुला डे केयर व मॉडल टीकाकरण केंद्र

चाईबासा: सदर अस्पताल में शनिवार को डे केयर सेंटर व मॉडल टीकाकरण केंद्र एवं एएनसी केंद्र का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा के द्वारा किया गया। माननीय मंत्री ने विधिवत फीता काटकर दोनों केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन और सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पॉल समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-07-27 at 3.34.47 PM
फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथिगण

 

उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों को मानवता के लिए अपनी सेवा प्रदान करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही मरीजों की जरूरतों को सबसे पहले और उनके ध्यान के केंद्र में रखने के लिए उनकी सराहना की। डे केयर सेंटर व मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्देश्य लोगों की जरूरतों को पूरा करना है, जो अपने किसी भी बीमारी, पुरानी बीमारियों सहित अन्य के लिए चिकित्सा परामर्श के लिए आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More