हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को बीजेपी में आने का दिया खुला ऑफर

रांची: असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो से अलग होकर नया राजनीतिक अध्याय शुरू करने का एलान कर चुके चंपाई सोरेन को बीजेपी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। रांची में पत्रकारों के सावलों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चंपाई सोरेन बीजेपी में आएं और पार्टी को ताक़त दें. उन्होंने कहा कि “मगर वो बड़े नेता हैं, उनके बारे में टिप्पणी करना मुझे ठीक नहीं लगता. अगर वो दिल्ली आए हैं, तो बात करने की कोशिश करूंगा.”

सीएम हेमंत को भी बीजेपी में आने का दिया ऑफर

एक अन्य सवाल के जबाब में असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं तो चाहता हूं हेमंत सोरेन भी बीजेपी में आएं. बीजेपी का मतलब है राष्ट्रभक्ति. हम मिलकर काम करेंगे. झारखंड में घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए भी तैयार हैं.”

उन्होंने कहा, “हमें झारखंड को बचाना है. हमारे लिए देश प्रथम है. आज झारखंड के सामने घुसपैठियों की समस्या सबसे बड़ी है. हमारी पार्टी का यही मक़सद है कि जो चुनाव के समय वादे किए थे, उन्हें निभाएं और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करें.”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More