अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
रांची: साहिबगंज के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव के लिए राहत भरी खबर आई है. हाईकोर्ट ने राहुल यादव को जमानत दे दी है. रांची के पीएमएलए कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद राहुल यादव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
राहुल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई. जिसमें राहुल यादव की जमानत को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी. आपको बता दें कि राहुल ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है.
