JLKM अध्यक्ष जयराम महतो को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)) के अध्यक्ष जयराम महतो को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें कि, रांची सिविल कोर्ट ने 18 जून को जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. सिविल कोर्ट के उक्त फैसले के बाद 18 जुलाई को जयराम महतो ने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील की थी.
बता दें कि रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थानामें वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में जयराम महतो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट मिलने के बाद रांची पुलिस ने जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह में छापेमारी भी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे.
