राज्यवासियों को हेमंत की सौगात! नॉन टैक्सपेयरों को मुफ्त में बालू का एलान

रांची- भारी हंगामे के बीच मंगलवार को सदन में अनुपूरक बजट पास हो गया, अनुपूरक बजट पर बहस के दौरान सीएम हेमंत ने नॉन टैक्सपेयरों को मुफ्त में बालू देने का एलान किया. हालांकि इस दौरान सदन के अंदर लगातार हंगामा होता रहा. आंगनबाड़ी, सेविका- सहायिका, सहायक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों के स्थायीकरण की मांग पर विपक्ष की ओर से नारेबाजी होती रही. विपक्ष के कई विधायक बेल के अंदर भी पहुंच गये तो सदन के बाहर भी इस मांग के समर्थन में प्रर्दशन किया.

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाते हुए जल्द से जल्द चिह्नित करने की मांग की, जिसके जवाब में सत्ता पक्ष की ओर से बांग्लादेशी घुसपैठिये पर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश की गयी. कांग्रेस की ओर से ट्रेन दुर्घटना के लिए पीएम मोदी को जिम्मेवार बताते हुए इस्तीफे की मांग की गयी

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More