लातेहार : उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
लातेहार: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, लातेहार, गरिमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह से जिले में संस्थागत एवं एएनसी प्रसव की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इनकी संख्या में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले में संचालित कुपोषण उपचार केंद्रों में कुपोषित बच्चों के इलाज की जानकारी ली.
डीसी ने प्रभारी चिकित्सकों को समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्रों में भर्ती कराने तथा उनका समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की तथा इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शोभना टोप्पो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
