चाईबासा: गुरुद्वारा नानक दरबार में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

चाईबासा: गुरुद्वारा नानक दरबार, चाईबासा में सिखों के आठवें गुरु श्री हरकिशन जी का प्रकाश परब सोमवार को श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया. स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों एवं उपस्थित साध संगत ने सुखमनी साहिब का पाठ किया जो करीब एक घंटे में समाप्त हुआ. उसके उपरांत अनमोल सलुजा ने अपनी मधुर आवाज एवं साज के साथ शब्द कीर्तन के द्वारा उपस्थित साध संगत का मन मोह लिया. श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने समुह साध संगत को श्री गुरु हरकिशन जी के प्रकाश परब की लख-लख बधाईयां दी. उन्होंने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा

 ” श्री हरकिशन जी धिआईए 
   जिस  डिठे  सब दुख जाए “

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा नानक दरबार की मुख्य द्वार की डयोढी तथा दरबार हॉल के बाहर चारों तरफ के मरम्मत का काम लगभग पुरा किया जा चुका है. गुरुद्वारा में अरदास के बाद प्रसाद तथा लंगर वरताया गया. सभी ने लंगर छक कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More