चाईबासा: कांग्रेस की न्याय यात्रा कर गुजरात से लौटे लक्ष्मण हांसदा, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

चाईबासा: कांग्रेस के सेवादल मुख्य संगठक, प०सिंहभूम लक्ष्मण हांसदा के गुजरात न्याय यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा पहुँचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लक्ष्मण हांसदा का गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया. विदित हो कि कांग्रेस द्वारा राजकोट टीआरपी, गेमिंग जोन अग्निकांड में मृत लोगों तथा बच्चों के न्याय के लिए न्याय यात्रा निकाली गई थी.

यात्रा गुजरात मोरबी से गांधीनगर तक की गई. यात्रा की दूरी लगभग तीन सौ किलोमीटर की थी. पूर्व में भी सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा ने इसके पूर्व आजादी गौरव यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी अपनी सहभागिता निभाई है. स्वागत-अभिनंदन करने वालों में कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, राज कुमार रजक, जानवी कुदादा, दिकु सावैयां, त्रिशानु राय, जंग बहादुर, महीप कुदादा, मंजू बिरुवा, राकेश सिंह, सुशील दास, सुशील पाड़ेया आदि उपस्थित थे .

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More