“ये सरकार, ऐ तेरी पुलिस हमें नहीं रोक सकती” लाठीचार्ज के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की चेतावनी

रांची: सीएम आवास की ओर बढ़ते सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज के बाद जहां विपक्ष हमलावर है, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी इसे सरकार की बर्बता बता रहे हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने पूछा कि नक्सलियों से लोहा लेने वाले पुलिस कर्मियों पर पुलिस का डंडा, आखिर उनका गुनाह क्या है, वहीं सहायक पुलिस कर्मियों की ओर से इस हमले की निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा गया है “झारखंड सरकार कब तक हठधर्मिता अपनाओगी, ऐ कैसा लोकतंत्र है? बैरेकेडिंग लगाकर, पुलिस लगाकर हमें दबाने कि कोशिश की जा रही है। सरकार के पास बैरेकेडिंग लगाने के लिए पैसा है लेकिन सहायक पुलिस के लिए पैसा नहीं है। सरकार 500 पुलिस लगाकर हमें रोकने में पैसा खर्च कर सकती हैं. लेकिन हमारी जायज मांगों के लिए कोई जवाब नहीं है। ऐ सरकार मोराबादी मैदान के चारो तरफ बैरेकेडिंग लगाकर तुम हमें नहीं रोक सकती। सरकार कहती हैं कि सरकार संवेदनशील है लेकिन विगत सात वर्षों से तो संवेदनशील ही है। कब तक हमें दबाओगे एक दिन तो सामने आवोगे, ये सरकार ऐ,तेरी पुलिस हमें नहीं रोक सकती। ऐ लोकतंत्र है कोई तानाशाही राजतंत्र नहीं, समय आने पर जनता भी जवाब दे देती है। अब रण होगा तो भीषण होगा”

 लाठीचार्ज सरकार की बर्बर कार्रवाई

आपको बता दें कि सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज और उस लाठी चार्ज में छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो का गंभीर अवस्था में घायल होने के बाद रिम्स में रेफर किये जाने के बाद सियासत गर्म हो चुकी है. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इस लाठी चार्ज को सरकार की बर्बरता बताते हुए इसकी घोऱ निंदा की है, अमर बाउरी ने कहा है कि विधान सभा चुनाव के वक्त  हेमंत सोरेन ने इस सहायक पुलिस कर्मियों को स्थायी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पांच साल में सिर्फ हर बार इसका आश्वासन मिलता रहा, थक हार कर जब सहायक पुलिस कर्मियों  ने सीएम आवास का रुख किया तो अब उन पर लाठियां बरसायी जा रही है.

नक्सलियों से लोहा लेने वाले पुलिस कर्मियों पर पुलिस का डंडा

वहीं इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि “सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरा करने के बजाय हेमंत सरकार पुलिस भेजकर लाठी डंडे चलवा रही है। नक्सलियों को भगाने के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देने वाले सहायक पुलिसकर्मियों को अब राज्य की पुलिस ही पीट रही है, उनका गुनाह सिर्फ एक है कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठायी”

देवन्द्रनाथ महतो घायल, रिम्स में भर्ती

आपको बता दें कि सहायक पुलिस कर्मियों के घेराव का समर्थन करने पहुंचे देवन्द्रनाथ महतो के उपर भी लाठीचार्ज हुआ.घायल अवस्था में देवेन्द्र नाथ महतो तो तत्काल रिम्स रांची रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सहायक पुलिस कर्मी दो जुलाई से मोराबादी मैदान में धरने पर बैठे हैं. आज सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम था, देवेन्द्रनाथ महतो भी सहायक पुलिस कर्मियों को अपना समर्थन देने पहुंचे थें. लेकिन इसी बीच सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से बैरक तोड़ अंदर जाने की कोशिश की जाने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो गयी, और इस अफरातफरी में सुरक्षाकर्मियों की ओर से अंधाधून लाठीचार्ज किया गया, देवेन्द्र नाथ महतो भी इसी लाठी चार्ज का शिकार हो गयें. प्रत्यशदर्शियों का दावा है कि सहायक पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गयी है.

सरकार के साथ वार्ता, वेतन में 50 फीसदी बढ़ोतरी का आश्वासन

हालांकि इस बीच सरकार और सहायक पुलिस कर्मियों के बीच वार्ता भी हुई, जिसमें सरकार ने अनुबंध अवधि में एक वर्ष सेवा विस्तार, आरक्षण का लाभ और वेतन में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है. झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More