हेमंत सरकार में झारखंड की डेमोग्राफी बदल गई है : अमर बाउरी

गढ़वा: झारखंड भाजपा लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नाम ‘अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा’ है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे। गढ़वा पहुंचने के बाद वे सीधे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर उंटारी प्रखंड के डाक बंगला स्थल पर संकल्प सभा में भाग लिया।
सभी कार्यकर्ता के मेहनत से तीसरी बार श्री @narendramodi जी की जीत हुई है .. यह जीत मोदी जी का नहीं आप सभी कार्यकर्ता का है इस जीत के लिए आपके माता पिता गुरु को मैं प्रणाम करता हूँ ..🙏@AmitShah @blsanthosh @yourBabulal @ChouhanShivraj @himantabiswa @LKBajpaiBJP @amarbauri… pic.twitter.com/KDwPnEfjns
— Bhanu Pratap Shahi ( मोदी का परिवार ) (@ShahiPratap) July 12, 2024
इस दौरान उनके साथ पलामू सांसद बीडी राम, विधायक भानू प्रताप साही, विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 502 बूथ के सभी समिति को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सशक्त भाजपा, समृद्ध झारखंड !
गढ़वा जिला के नगर उटारी के डाकबंगला मैदान में भवनाथपुर विधायक श्री @ShahiPratap जी के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर सभा को संबोधित किया।
मौके पर कार्यक्रम में पलामू के सांसद श्री बी.डी राम,… pic.twitter.com/lNDYafV59B
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) July 12, 2024
मीडिया से बात करते हुए अमर बाउरी ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आज जो नियुक्ति हो रही है, वो हमारी देन है। इन्होंने कहा था सभी अनुबंधकर्मी को स्थायी कर देंगे। पांच लाख रोजगार का क्या हुआ। ये सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं करते हैं।
आज नेता प्रतिपक्ष श्री @amarbauri जी ने भवनाथपुर विधानसभा में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर सांसद श्री @vishnumppalamu जी, विधायक श्री आलोक जी सहित पार्टी के पदाधिकारी और हज़ारो हज़ार के संख्या में कर्मठ… pic.twitter.com/CNBathADpC
— Bhanu Pratap Shahi ( मोदी का परिवार ) (@ShahiPratap) July 12, 2024
उन्होंने कहा कि इनकी वजह से झारखंड की डेमोग्राफी चेंज हो रही है। आजादी के बाद संथाल परगना में 45 प्रतिशत आदिवासी थे, आज देख लीजिए क्या हाल है। पूरे देश में वोट जिहाद हो रहा है। आने वाले दो महीनों में इस ठगबंधन की सरकार का जाना तय है। आज उसी के निमित्त मेरी पार्टी की विजय संकल्प यात्रा थी।
