चाईबासा: भाजपा युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार का फूंका पुतला, सरकार की लापरवाही से हो रही युवाओं की मौत
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में युवा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान 10 युवाओं की दुखद मौत पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर हेमंत सरकार का पुतला फूंका और चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सरकार की निष्क्रियता और युवा विरोधी नीतियों का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने सरकार से जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनका तत्काल पोस्टमार्टम करवा कर इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा और नौकरी की भी मांग की।
इसके अलावा उन्होंने भर्ती के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर प्रबंध करने की भी मांग की ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। वहीं इन मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की क्योंकि नियुक्ति प्रक्रिया में देरी और अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह सरकार की विफलता है कि पांच साल में यह नियुक्ति प्रक्रिया सही ढंग से नहीं कर पाई और चुनाव के वक्त युवाओं की जान जोखिम में डाल दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, रामानुज शर्मा ,प्रताप कटियार, लालमुनी पूर्ति ,काबू दत्ता, रंजन प्रसाद, जितेंद्र नाथ ओझा, आलोक झा, मणिकांत पोद्दार ,पंकज खिरवाल, दिलीप साहू, अशोक विजवर्गीय, मुकेश दास ,राकेश पोद्दार, राजू निषाद ,द्वारिका शर्मा,विजय राम तुरी, अशोक मोहंती ,चीकू गुप्ता ,दुर्गा विश्वकर्माजी, संजय ठाकुर ,अमित सिंह, गुल्लू वीरेंद्र कुमार, संजय पति,कुंज बिहारी खण्डाईत, नीरज पांडेय, अजय मोहता ,मोटू करवा,रंजन ठाकुर, कामेश्वर विश्वकर्मा
