हेमंत सरकार की नाकामी से विस्थापित और ग्रामीण डैम रद्द करने हेतु आज भी संघर्षरत: बिर सिंह बुड़ीउली

चाईबासा: ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार डाकुवा द्वारा डकारा करने के पश्चात् पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर अंचल अंतर्गत मौजा-बाटीगुटु ग्राम में मुंडा सुभाष बिरूली की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली ने कहा कि संघ ईचा डैम रद्द करने हेतु कानूनी लड़ाई के साथ प्रभावित क्षेत्रों में आंदोलनरत है. हेमंत सरकार की नाकामी से विस्थापित और ग्रामीण आज भी ग्राम सभा कर संघर्षरत हैं.

जनजागरण और जनांदोलन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर आंदोलन को मजबूत कर रही है. इस क्रम में तांतनगर में भी हेमंत सरकार का शव यात्रा निकाला जाना सुनिश्चित किया गया तथा अन्य इन बिंदुओं पर  विस्तार से चर्चा की गई. ग्राम सभा की बैठक में निम्नलिखित बदल बिरूली, हेमंत सिंह बिरुवा,बीर सिंह बुड़ीउली, सुरेश सोय, रेयांस सामड,हरीश चंद्र अल्डा, योगेश कालुंडिया, गुलिया कालुंडिया, बिरसा गोडसोरा,शंकर बिरूली, शंकर बिरूली, आंदोलनकारी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More