सरकार के भाषण और शासन में फर्क : सुदेश महतो

रांची: राज्य के युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी, स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने का वादा करने वाली सरकार ने अपने वादों को भुला कर जनता को ठगा है. इनके भाषण और शासन में फर्क है. चुनाव के समय अपनी कथनी में कई लोकलुभावन वादें करने वाली सरकार के करनी में अंतर जनता देख रही है. राज्य का विकास नहीं अपने परिवार का विकास ही इनकी प्राथमिकता रही है. डिवेलपमेंट जेएमएम के करैक्टर में ही नहीं. 

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने काटिन में आयोजित जुगसलाई विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही. मौके पर उपस्थित हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने अपने पद और दायित्व की शपथ ली. इस दौरान जेएमएम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. 

चूल्हा प्रमुख की अवधारणा वोट की राजनीति करने वाले लोगों के समझ से परे है. चूल्हा पर मुख्य रूप में नया नेतृत्व तैयारी करना हमारा उद्देश्य. एक जवाबदेह राजनीति की तैयारी हमारी है. जुगसलाई के हर एक परिवार ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. पांच साल पहले जनता ने सोचा था कि क्षेत्रीय सरकार आएगी तो उनकी समस्याओं का समाधान करेगी लेकिन उन्होंने जनता की समस्याओं और तकलीफों को और बढ़ाने का काम किया है. 

पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हर राज्यवासियों का अधिकार है लेकिन सरकार इन सभी मोर्चों पर विफल रही है. दो लाख शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई का स्तर गिरा है. हॉस्पिटल के बिल्डिंग से नहीं हॉस्पिटल में डॉक्टरों के होने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकती है लेकिन राज्य में डॉक्टर्स की भी कमी है. ग्राम सभा को कमजोर कर इन्होंने जनता को न्याय से भी वंचित किया है. भावनात्मक घोषणाओं के माध्यम से आम गरीब परिवार की भावनाओं से खेल रही है सरकार. हमारी तैयारी हर गरीब परिवार को सम्मान और भरोसे से जीने का अवसर देने की है. गरीबों, वंचितों और शोषितों का कल्याण हमारी प्राथमिकता. सरकार अपने कहे अनुसार हर परिवार को पहले 72 हजार रुपए दें उसके बाद 1 लाख रुपए देने की बात कहे. 

मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम है. राज्य समेत जुगसलाई की जनता भी पिछले पांच साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों से त्रस्त है. पार्टी के सभी चूल्हा प्रमुख जुगसलाई को अराजकता के अंधेरे से बाहर निकाल कर विकास के उजियारे की ओर ले जाने का कार्य करेंगे. जुगसलाई की जनता फिर से क्षेत्र को विकास की पटरी पर ले जाने के लिए तैयार है. सरकार की हर वदाख़िलाफियों का जवाब इन्हें जनता अपने मत से देगी. 

मौके पर मुख्य रूप पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रशिक्षक स्वप्न सिंह देव, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, खालिद खलील, रवि शंकर मौर्य, मोहसिन खान, डोमन टुडू, बुलू रानी सरदार, आदित्य महतो ,फनी महतो, चंद्रगुप्त सिंह, सरस्वती सहिष, सत्यनारायण महतो, बादल महतो, नंदू पटेल, अशोक साव, संजय मालाकार, बुधेश्वर मुर्मू उपस्थित रहे. 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More