बांग्लादेशी घुसपैठिए बन गए हैं झामुमो के वोटर,हेमंत सरकार कर रही तुष्टिकरण: अमर कुमार बाउरी

रांची: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर एक बार फिर से राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सरकार कार्रवाई करने से डर रही। ये घुसपैठिए झामुमो के वोट बैंक बन चुके हैं, इसलिए राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए आदिवासी दलित समाज के लोगो की संपत्ति पर कब्जा कर रहे। बहन बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे, इतना ही नही हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़कर भागने को मजबूर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना में तारानगर,गोपीनाथपुर , गाय बथान जैसे गांव में घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। घुसपैठिए राज्य को दीमक की तरह चाट रहे और राज्य सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि एक तरफ माननीय उच्च न्यायालय ने घुसपैठियों के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए है फिर भी हेमंत सरकार इसकी लीपापोती में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बाहर में राज्य सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ से इंकार करती है वही कोर्ट में एफिडेविट कर स्वीकार भी करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More